Posts

Showing posts from November, 2022

Virat Kohli Story: ‘तब मुझे लगा था इस लड़के में कुछ स्पेशल टैलेंट है,’ वीरेंद्र सहवाग ने सुनाई विराट कोहली की अनसुनी कहानी

Image
  T20 World Cup, India vs Zimbabwe: विराट कोहली टी20 विश्व कप 2022 में अब तक 5 पारियों में 246 रन के साथ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। कोहली ने अब तक टूर्नामेंट में 3 नाबाद शतक बनाए हैं। Written by  खेल डेस्‍क Edited by  AALOK SRIVASTAVA Updated:  November 6, 2022 6:00:46 pm Click to share on Twitter (Opens in new window) Click to share on Facebook (Opens in new window) Click to share on WhatsApp (Opens in new window) वीरेंद्र सहवाग और विराट कोहली। विराट कोहली को आधुनिक क्रिकेट में सबसे महान बल्लेबाजों में से एक माना जाता है। पूर्व भारतीय कप्तान मौजूदा  टी20  विश्व कप में भी शानदार फॉर्म में हैं। वह अब तक 5 पारियों में 246 रन के साथ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। कोहली ने अब तक टूर्नामेंट में 3 नाबाद अर्धशतक बनाए हैं। उन्होंने पाकिस्तान, नीदरलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ भारत की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दाएं हाथ के बल्लेबाज विराट कोहली ने शनिवार 5 नवंबर 2022 को अपना 34वां जन्मदिन भी मनाया। इस मौके पर दुनिया भर के वर्तमान और पूर्व क्रिकेटर्स ने भी कोहली को बधाई दी